गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: तिरंगा यात्रा में आकर्षण का केन्द्र रहा वीर पुरुषों की झाँकी

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को लेकर स्थानीय सरस्वती सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर हर घर तिरंगा-हर हाथ तिरंगा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से शुरु होकर गोलघर होते हुए गड़ाकुल तिराहे तक किया गया। तिरंगा यात्रा में काफ़ी संख्या में बच्चों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा शामिल रहे।

उन्होंने गड़ाकुल तिराहा स्थित राष्ट्रीय ध्वज पर पुष्प अर्पित कर भारत माता पूजन किया और इसके साथ ही तिरंगा यात्रा भारत माता चौक से नगर होते हुए पुनः विद्यालय तक पहुँची। कार्यक्रम वीर महापुरुषों श्री चंद्रशेखर आज़ाद, स्वामी विवेकानंद तथा भारत माता की झाँकी प्रस्तुत की गई। इस दौरान विधायक विनय को स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानितकिया गया। कार्यक्रम को प्रबंधक राम मिलन त्रिपाठी, व्यवस्थापक/मंत्री विपुल कुमार सिंह तथा प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा ने संबोधित किया। इस दौरान अध्यापक अरुणेश, महेश्वर, संतोष, हेमंत, विनोद, संजय, अखिलेश वर्मा, नरपती, व्यवसायी त्रिलोकीनाथ पांडे, कविता तिवारी, मधु गुप्ता, स्वाति तिवारी, अनुराधा पांडे, सीमा निगम, प्रीति श्रीवास्तव, इंदू सिंह, महेन्द्र मिश्रा, ओमप्रकाश ओझा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!