तहसीलदार ने अवैध कब्जा हटवाया

सिद्धार्थ नगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर के निर्देश पर बुद्धवार को तहसीलदार सदर डॉ0 संतराज सिंह ने तहसील सदर के थाना क्षेत्र सिद्धार्थ नगर के राजस्व ग्राम बर्डपुर नम्बर 11 टोला चुनमुनवा में स्थिति गाटा संख्या 184 घूर गढ्ढा, गाटा संख्या 179 बंजर, 178 गड़हा सरकारी जमीन से नियमानुसार 750 वर्ग मीटर का अवैध कब्जा राजस्व टीम पुलिस बल के समन्वय से हटाया गया। तहसीलदार सदर ने बेदखली का आदेश भी पारित कर रखा था।इस बीच तहसीलदार सदर तथा अवैध कब्जेदार से काफी कहां सुनी भी हुई। राजस्व टीम में तहसीलदार सदर के साथ नायब तहसीलदार उसका अमित सिंह,राजस्व निरीक्षक शीतल प्रसाद द्विवेदी,लेखपाल विनय पांडे, राजेश चाहर, देवेंद्र त्रिपाठी थाना मुकामी पुलिस बल मौजूद थे। उप जिलाधिकारी सदर कल्याण सिंह मौर्या का कहना है।इसी तरह अभियान चला कर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। किसी भी अवैध कब्जदार को बक्सा नहीं जाएगा।




