गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

उसका बाजार : महा शिव रात्रि पर्व पर लोगो ने किया जलाभिषेक

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाजार,सिद्धार्थनगर। शनिवार को क्षेत्र में स्थित शिवमंदिरो में श्रद्धालुओ ने महाशिवरात्रि के अवसर पर जल, बेल पत्र, भांग, धतूरा, बेर तथा दूध से अभिषेक करके भगवान शिव माता पार्वती और नन्दी का पूजन अर्चन किया। पंडित दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि शिवरात्रि के अर्धरात्रि को भगवान शिव ब्रह्मा जी के द्वारा रुद्र रूप में अवतरित हुए।

और मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने अपना त्रिनेत्र भी खोला था। इसी प्रकार कुछ मान्यता के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती के साथ विवाह भी इसी दिन हुआ था। इसलिए महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के शिव मंदिर रेहरा, झारखंडी महादेव मंदिर महादेवा, सोहास खास, महनाग, भेलौजी, महादेवा, परसा, उसका के प्राचीन शिव मंदिर, झारखंडी महादेव सहित सभी शिव मंदिरों पर महा शिवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना के लिए भारी भीड़ उमड़ी। झारखंडी महादेव मंदिर पर श्रीविष्णु महायज्ञ का हवन हुआ व भव्य मेले का आयोजन हुआ। यहाँ पिछले 15 वर्षों से यज्ञ व मेले का आयोजन होता है। कार्यक्रम के आयोजक सुरेंद्र पाण्डेय, शतीस चन्द्र राय, राजा राम लोधी नेबताया कि यह मंदिर सौ वर्ष से अधिक पुराना है और पौराणिक भव्यता समेटे हुए है। इसके आसपास जे गांव का नाम व पोखरा भगवान शिव से जुड़ा है जिसे नन्दी जी के नाम पर बरदहा गांव, गौरा ताल आदि। saurabh tripathi

Related Articles

Back to top button