उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
मिश्रौलिया पुलिस ने ग्राम उड़वलिया टोला सोनवर्षा मे जाकर महिलाओं व बच्चियों को किया जागरुक

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। गुरुवार को थाना मिश्रौलिया पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम प्रधान नरेशा खातून आशा बहू विन्ध्वासिनी के सहयोग से उड़वलिया टोला सोनवर्षा में जाकर बच्चियों व महिलाओं को जागरूक किया। ष्मिशन शक्ति 5.0 साइबर क्राइम, बहु सम्मेलन से सम्बन्धित महिलाओं, बहुओं एवं बच्चियों को महिला सशक्तिकरण सम्बन्धी बातों को बताते हुए मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत तथा महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।



