पत्नी ने जून में, तो पति ने जुलाई में छत की कुण्डी से लटककर दी जान

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के चौकी पुरानी नौगढ़ अन्तर्गत जवाहर नगर के दम्पति ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर लीं। आपको बता दें कि प्रेमी दीपक और प्रेमिका कविता ने बालिग होने के बाद 8 बर्ष पूर्व अपने घर से भागकर प्रेम विवाह कर लिए थे। इस दौरान पति दीपक अपने घर पत्नी के साथ रहता था। विवाह के 8 बर्ष के बीच इनके दो पुत्र हुए, जिसमें एक की उम्र 6 बर्षीय शिवराज तो दूसरा 4 बर्षीय राजदीप बताई जा रही है। वहीं 8 बर्षों से दीपक अपने घर पत्नी व पैदा हुए दोनों पुत्रों संग अपने बूढ़े मां-बाप व दो छोटी बहनों के साथ हसीं-खुशी रहते थे। इस परिवार को न जाने किसकी नजर लग गयी जो पति-पत्नी ने दोनों पुत्रो को मोह त्याग कर दीपक ने आत्महत्या कर लिया। मृतक दीपक के पिता ने बताया बहू ने 2 जून 2025 को छत के कुण्डी से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, तो पुत्र दीपक ने 21 जुलाई 2025 को पत्नी मोह मे उसी कुण्डी मे लटक कर अपनी जान दें दी है। अब बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल करने वाला कोई नही है और अभी 2 लड़कियों की शादी करनी बाकी है, जो मृतक दीपक के पिता को शादी करनी है। पिता रामहित एक कोटेदार है और अपने घर के जीवन यापन के लिए छोटी चाय व पानी की भी दुकान चलाता है। मृतिका कविता जो 2 जून को आत्महत्या की थी, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे मे लेकर अन्तिम संस्कार स्थल से लाकर कार्यवाही मे जुट गयी थी। वही 21 जुलाई को मृतक दीपक के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया है! मृतक के पिता रामहित का कहना है कि मेरा आज सब कुछ खत्म हो गया। हम बूढा-बूढी का कोई देखरेख करने वाला नही है, बल्कि बहू व बेटे ने हमारे ऊपर और बोझ नाती का छोड़कर चले गयें। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।




