उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
डीएम ने तटबन्ध के महरथा घाट के पास किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा बूढ़ी राप्ती नदी के बायें तट पर स्थित लखनापार-बैदौला तटबन्ध के महरथा घाट के पास निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उक्त स्थल पर नदी के कटान को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक कार्य के कराने के लिये दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निरन्तर सतर्क निगरानी करते रहें। वहीं निरीक्षण के समय अधिशासी अभियन्ता ड्रेनेज खण्ड कृपा भारती व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।




