गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

सांई मन्दिर में हुआ सांईनाम जप का शुभारम्भ

बस्ती। त्रिपाठी गली, गांधीनगर स्थित सांई मन्दिर पर बुधवार को सुबह 8.00 बजे से सांई नाम जप का शुभारम्भ हुआ। इससे पहले भक्तें ने पूजन हवन किया। सांई कृपा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गणगापुर (कर्नाटक) से आये सांई भक्तों ने विधि विधान से सांई नाम जप शुरू किया। यह कार्यक्रम शाम 6.00 बजे तक जारी रहा। इसके बाद देर रात तक बाराबंकी से आये कथावाचक सांईसेवक उमाशंकर जी महराज द्वारा भजन गायन हुआ जिसका देर रात तक श्रोता रसपान करते रहे। अयोध्या सांईधाम मन्दिर से पधारे श्याम सुन्दर जी महराज ने कहा मनुष्य के भीतर संवेदनायें मर जाये तो उसका आचरण जानवर जैसा हो जाता है। सांई महराज के उपदेश और उनका पूरा जीवन हमेशा समाज का आदर्श रहेगा। उन्होने कभी मनुष्यों में भेदभाव नही किया। सांई कृपा संस्थान के संत कुमार नंनदन ने कहा भक्तों की इच्छा से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जो सर्वधर्म समभाव को समर्पित है। इस अवसर पर स्वप्न खरे, रंजीत श्रभ्वास्तव, कृष्ण कुमार गुप्ता, पवन पाण्डेय, रवि श्रीवास्तव, मुक्तेश्वर, रमेशचन्द्र श्रीवास्तव, डा. प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, साकेत श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, रेनू पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, अश्वनी मिश्रा, रत्नाकर पाण्डेय, सुमन गुप्ता, शमीम अख्तर, किरन श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव आदि का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!