गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विशेष सचिव ने गौशाला का किया निरीक्षण, दिये शक्त निर्देश

बर्डपुर/सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव व्यवसायिक शिक्षा व नोडल अधिकारी अभिषेक सिंह ने शनिवार को ग्राम पंचायत बर्डपुर नं0-07 में स्थित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान विशेष सचिव ने भूसा स्टाक रजिस्टर, व्यय रजिस्टर, उपस्थित पंजिका, पशु मृत्यु पंजिका, पंचनामा पंजिका आदि देखा। निरीक्षण के दौरान किसानों द्वारा सहभागिता योजना के अन्तर्गत राजेन्द्र पुत्र बेचन दो गाय ले गये हैं। नोडल अधिकारी ने राजेन्द्र से फोन पर वार्ता किया। वार्ता के क्रम में जानकारी प्राप्त की गई कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है। तो राजेन्द्र ने बताया कि किसी प्रकार की समस्या नहीं है। पैसा समय से मिल जाता है। सरकार की यह योजना किसानों के लिए लाभकारी योजना है। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि गौवंश हेतु हरा चारा, पानी आदि की समुचित व्यवस्था किया जायें। गौवंश की जांच कराने के साथ ही टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने हरा चारा के लिए भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया। खण्ड विकास अधिकारी विजय सिंह ने बताया गया कि भूमि चिन्हित हो गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, परियोजना निदेशक नरेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, पशु चिकित्सक डा0 विनोद पाण्डेय, ग्राम पंचायत सचिव महेश्वर पाण्डेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम सुभग, राजेश चौधरी आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!