डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की किया समीक्षा बैठक

सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर०0 द्वारा पी0एम0 श्री स्कूल में आवन्टित धनराशि के सापेक्ष व्यय की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि एसएमसी मद में आवेटित धनराशि का पूरा उपयोग होना चाहिए। विद्यालयों में बाउन्ड्रीवाल, अतिरिक्त कक्षा कक्ष व अन्य कार्यों को कराया जायें। जिस मद में आवन्टन प्राप्त हुआ है, उसका पूरा उपपयोग करें। कम्प्यूटर लैब, एमडीएम शेड, टाइलीकरण, छत मरम्मत आदि कार्यों को समय से पूर्ण कराना का निर्देश दिया। एसओपी के आधार पर निपुण लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण होना चाहिए। साप्ताहिक वेस्ट परफार्मेन्स, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी, खेल प्रतियोगिता आदि आयोजित कराया जाये। अच्छे कार्य के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है। सभी शिक्षक अच्छा कार्य कर शिक्षा में सुधार लाये। टीम द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। इस बैठक में उपरोक्त अतिरिक्त प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेन्द्र प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।




