गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइचब्रेकिंग न्यूज़

पयागपुर बस अड्डे के पास धड़ल्ले से चल रहा अवैध टैक्सी स्टैंड ; वाहनों के कारण लग रहा जाम

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर | बहराइच के पयागपुर बस स्टैंड के पास अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन बड़े धड़ल्ले से किया जा रहा है इन पर किसी का अंकुश नहीं लग रहा है ; कहीं ना कहीं शासन प्रशासन का ढीला रवैया ही अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड चलाने वालों का साहस बढ़ा रहा है | मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के निर्देशों की धज्जियां खुलेआम उड़ाई जा रही है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध टैक्सी स्टैंड संचालन को खत्म करने के लिए आदेश पारित किया था कोई भी अवैध टैक्सी स्टैंड अब शहर में नहीं चलेगा लेकिन यहां तो उनके भी आदेशों की धज्जियां सरेआम उड़ाई जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है उस टैक्सी स्टैंड के आसपास पुलिस भी मौजूद रहती है। लेकिन अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड चलाने वालों के ऊपर भी पुलिस ध्यान नहीं दे रही है | स्टैंड के आसपास ठेले वालों ने भी अपना अतिक्रमण जमा रखा है ; आने जाने वाले राहगीरों को जबरदस्त जाम का सामना करना पड़ता है। स्टैंड पर गाड़ी खड़ी कर बेखौफ होकर वहां से सवारियां भरते हैं और जाम भी लगाते हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद अब देखना यह है कि आने जाने वाले राहगीरों को इस जाम से निजात मिल पाता है या नहीं और अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड चलाने के वालों के ऊपर कब होगी कार्रवाई |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!