गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

मिशन शक्ति 5.0ः महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

श्रावस्ती। महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत मंगलवार को जनपद के विभिन्न थानों की टीमों ने गांवों, स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत मदद पाने के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। जगह-जगह चौपालों का आयोजन कर साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा कानून और सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। थाना इकौना की टीम ने बेचू बाबा मंदिर परिसर में, थाना हरदत्तनगर गिरंट की टीम ने बोधनपुर व आसपास के गांवों में, जबकि थाना मल्हीपुर की टीम ने कानी बोझी चौराहे पर महिलाओं और छात्राओं से संवाद किया। इसी तरह सोनवा और सिरसिया क्षेत्र में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!