गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

दो बच्चों सहित विवाहिता का नदी में मिला उतराता शव, क्षेत्र में मचा कोहराम

कठेला/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र कठेला समयमाता में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां राप्ती नदी में एक विवाहिता और उसके दो मासूम बच्चों के शव उतराते हुए मिले। मृतकों की पहचान माया (30 वर्ष), मोनिका (6 वर्ष) और शिवांश (2 वर्ष) के रूप में हुई है, जो औरहवा गांव के टोले बुढ़ईया के निवासी थे। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की दहेज के लिए हत्या की गई है और शव को नदी में फेंक दिया गया। भाई का कहना है कि सास, ससुर और पति दहेज के लिए माया की पिटाई करते थे। बीते दिनों सास और बहू के बीच कम्बल को लेकर लड़ाई हुई थी। पति गुड़गांव में कामकाज करता था। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी सुजीत कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया गृह कलह के चलते महिला ने यह कदम उठाया है, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लड़की के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!