नेपाल से मक्के की तस्करी में एक युवक गिरफ्तार

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़ अन्तर्गत बढ़नी में एसएसबी की 50वीं वाहिनी श्जीश् समवाय मलगहिया ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। एसएसबी ने मडनी गांव के पास से एक कार में नेपाल से लायू जा रहे 15 बैग मक्के के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसएसबी 50वीं वाहिनी श्जीश् समवाय मलगहिया के इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बढ़नी से बलरामपुर की ओर जा रही एक कार में नेपाल से लाया गया मक्का लदा हुआ है। इस सूचना पर नेशनल राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर नाकाबन्दी की गई। वहीं जांच के दौरान कार को रोककर तलाशी ली गई। जिसमें से 15 बैग मक्का बरामद हुआ। कुल 375 किलोग्राम मक्का नेपाल से लाया जा रहा था। कार चालक से जब कागजात मांगे गये तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम 54 बर्षीय भगवान दास बताया। भगवान दास ग्राम बढ़नी, पोस्ट बढ़नी, थाना ढेबरुआ, सिद्धार्थनगर का रहने वाला है। एसएसबी ने आरोपी को मक्के और कार सहित कस्टम विभाग बढ़नी के सुपुर्द कर दिया है।




