देशसेवा का सपना साकार कर रहे वैभव त्रिपाठी, हिमाचल प्रदेश में चल रही ट्रेनिंग

भनवापुर/सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लाक के ग्राम मधुकरपुर निवासी वैभव त्रिपाठी, पुत्र श्री राजमन त्रिपाठी ने देशसेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सेना में चयन प्राप्त किया है। वर्तमान में वे हिमाचल प्रदेश में अपनी 6 माह की ट्रेनिंग पूर्ण कर रहे हैं। उनके इस अद्वितीय प्रयास से पूरे गांव और क्षेत्र में गर्व की भावना है। वैभव त्रिपाठी की प्रारंभिक शिक्षा – चौधरी छविलाल आदर्श इंटर कॉलेज, नवेल (सिद्धार्थनगर) में हुई। इसके पश्चात उन्होंने इंटर के बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज, इटवा से बीए की पढ़ाई पूरी की। आगे की तैयारी उन्होंने प्रयागराज (इलाहाबाद) से की। वैभव को देश की सेना में जाने की प्रेरणा बचपन से ही थी। उनका स्पष्ट कहना है कि, ष्देश की सेवा करना मेरा लक्ष्य है, और आर्मी उसका सर्वाेच्च माध्यम है।ष् युवाओं के लिए संदेशरूआज के युवा वर्ग के लिए वैभव ने संदेश देते हुए कहा कि दृ ष्समय बहुत कीमती है, इसे बर्बाद न करें और अपने लक्ष्य पर पूर्ण मनोयोग से ध्यान दें। सफलता निश्चित है।ष् वैभव त्रिपाठी की सफलता पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है, और क्षेत्र के युवाओं के लिए वह प्रेरणा बनकर उभरे हैं। बैभव अपनी इस सफलता का स्रोत, ईश्वर माता पिता व गुरु जनों, तथा अपने बड़े भाई रवि त्रिपाठी को देते हैं, रवि त्रिपाठी जी का इसमें विशेष सहयोग रहा इस मौके पर राजमन त्रिपाठी,महराजमणि त्रिपाठी ,रवि कुमार त्रिपाठी ,विवेक त्रिपाठी ,रत्नेश त्रिपाठी,राकेश त्रिपाठी, मयंक त्रिपाठी,अनुराग त्रिपाठी ,मनीषा त्रिपाठी अमर मणि दूबे, उमंग त्रिपाठी ,अमित कुमार त्रिपाठी ,आकाश त्रिपाठी ,अभिषेक त्रिपाठी,नीरज कुमार दूबे आदि लोगों ने शुभकामनाएं दी।




