सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल बस्ती में पोस्टर, मेकिंग प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली

बस्ती। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में इनर व्हील क्लब ऑफ बस्ती मिडटाउन के सौजन्य से कक्षा 8 एवं 9 के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “नशा मुक्ति भारत अभियान” और “जल बचाओ अभियान”। विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विद्यार्थियों ने समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सराहनीय कदम भी उठाया। पोस्टर तैयार करने के बाद विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर से सटे गाँव में बैनर और पोस्टर के साथ रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव और जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नारे लगाए और स्थानीय निवासियों को इन मुद्दों पर संवेदनशील संदेश दिए।कार्यक्रम की अध्यक्षता इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती आशा अग्रवाल ने की। श्रीमती अग्रवाल ने विद्यार्थियों को ज्वलंत मुद्दों पर प्रेरक संदेश देते हुए विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।जयपुरिया स्कूल के निदेशक विशाल सिंह, मनीष अग्रवाल एवं हिमांशु सेन ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल के प्राचार्य सुभाष जोशी नेइनरव्हील क्लब बस्ती मिडटाउन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों में सृजनात्मकता बढ़ाते हैं, बल्कि रैली जैसे प्रयासों से वे समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी सीखते हैं। यह कदम उन्हें जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।” विजेताओं में प्रमुख रूप से कक्षा 8 की अर्शी फातिमा प्रथम, अंश प्रताप सिंह द्वितीय,बुशरा फातिमा तृतीय, कक्षा 9 से अर्णव दुबे प्रथम, आस्था मौर्या द्वितीय, सूर्यान्श त्रिपाठी तृतीय स्थान प्राप्त किया।यह प्रतियोगिता एवं रैली केवल एक कला और गतिविधि मंच नहीं रही,बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त संदेश बनी। इस अवसर पर क्लब की सचिव साधना गोयल, कोषाध्यक्ष सीमा गुप्ता, आईएसओ दीपिका गुप्ता, सदस्य शिवांगी पांडेय, प्रतिमा जायसवाल एवं अन्य लोग उपस्थित रहीं।




