गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

102 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक हुए गिरफ्तार

कपिलवस्तु/नेपाल। पड़ोसी देश नेपाल की पुलिस ने नशीली दवाओं (ब्राउन शुगर) का कारोबार करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कपिलवस्तु के बाणगंगा नगर पालिका वार्ड नं0- 4 में नशीली दवाओं का कारोबार होने की सूचना के आधार पर क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय पिपरा से तैनात पुलिस टीम ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया। नेपाल के जिला बर्दिया अन्तर्गत गुलरिया नगर पालिका वार्ड नं0-7 पुलिस के मुताबिक, वेटिंग रूम में लकड़ी की बेंच पर बैठे 30 बर्षीय विशाल गुप्ता और भारत के उत्तर प्रदेश, जिला-बहराइच निवासी 32 बर्षीय अमित पोरवाल के पास से 102 ग्राम 80 मिलीग्राम ड्रग्स (ब्राउन शुगर) मिलीं। दोनों को कानून के मुताबिक गिरफ्तार कर लिया गया और कोर्ट से 7 दिन की डेडलाइन लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!