उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 21 मामलों में से 2 का मौके पर हुआ निस्तारण, शेष के लिए टीम गठित

बांसी/सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील सभागार में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम शशांक शेखर राय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान कुल 21 शिकायती मामले सामने आये थे। अधिकारियों ने 02 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया। बाकी मामलों के निस्तारण के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। टीम को जल्द से जल्द मामलों के समाधान के निर्देश दिये गये हैं। कार्यक्रम में तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी और खण्ड विकास अधिकारी कृतिका अवस्थी मौजूद रहें। इसके अलावा तीनों ब्लाकों के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थें।




