खाद की कमी को लेकर किसानों ने किया चक्का जाम

दैनिक बुद्ध का संदेश/आर.के. श्रीवास्तव
बलरामपुर। खाद को लेकर नाराज किसानो ने बौद्ध परिपथ जाम कर दिया। इससे आवागमन पूरी तरह यातायात बाधित राहा । सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन के समझाने पर किसानों का गुस्सा शान्त नही हुआ। कुछ लोग सड़क पर पलथी मार कर बैठ गए। घन्टों जाम की स्थिति बनी रही इस दौरान एनएच 730. एस एस वी का वाहन दुग्ध वाहन व अन्य बस गाड़ी चौपहिया व मोटर सायकिलों का आवा गमन ठप हो गया और वौध परिपथ पर लम्बी लाइन लग गई। इस दौरान कई थाने की पुलिस भी पहुंच गई। और सहकारी समिति पचपेड़वा का ताला खोलवा कर वितरण शुरु करवा दिया वहीं पर लगातार दूसरे दिन भी निकट दुर्गा मंदिर के पास भी बौध परिपथ पर किसानो ने जाम लगा कर पर्दशन।किया किसानों का आरोप है कि समिति के अधिकारी कर्मचारी रात्रि में खाद को पिकअप पर लदवा कर खाद नेपाल भेज देते हैं। जबकि समिति वालों का कहना है कि त्योहारों में फोर्स की व्यस्तता के कारण सुरक्षा कारणों से वितरण सुनिश्चित नही हो पा रहा है। खाद की समस्या को लेकर इसी स्थान पर एक सप्ताह पूर्व किसानो ने जाम कर दिया था कड़ी धूप में जाम में लगे किसानों को लाकर किसी व्यक्ति ने किसानो को कई बोरा पाउच वाला पानी भी वितरित कराया लगभग दो घन्टे जाम के बाद तहसीलदार व एस एस बी के जवान कई थानों की फोर्स कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारीयों नें वितरण शुरु करवा दिया तब जाके काफी मान मनौवत के बाद जाम हटा
मशीन खराब होने से किसानों को हुई समस्या नहीं मिल पा रहा खाद
इसी क्रम में आज गैसड़ी विकासखंड के बिस्कोहर गौरा मार्ग पर पिपरा में खाद न मिलने से नाराज किसानों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम होने से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची गौरा थाने की पुलिस के समझाने बुझाने पर किसान मानें। वही किसानों का कहना है कि हम लोग दो दिन से पिपरा सहकारी समिति पर आ रहे हैं पर खाद नहीं मिल रहा है हम लोग भूखे और प्यासे सुबह लाइन में लग जाते हैं खाद न मिलने से निराश होकर घर वापस लौट जाते हैं वही हम बात करें सहकारी समिति के सचिव का कहना है की मशीन सही न होने के कारण खाद का वितरण में समस्या आ रही है मशीन को ठीक करवा कर खाद का वितरण किया जाएगा।




