उत्तर प्रदेशबस्ती
रुधौली समिति पर खाद को लेकर किसानों कि लगी भीड़

बस्ती/रुधौली। नगर पंचायत में किसानों कि यूरिया खाद प्राप्त करने में भारी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है सुबह करीब 6ः00बजे से किसान लाइन में खड़े हैं किसानों ने बताया कि कुछ लोगों का फिंगरप्रिंट सिस्टम में नहीं लग रहा है लगभग 1000 बोरी यूरिया खाद आने के बावजूद करीब 200 से 300 किसान खाद प्राप्त करने में असमर्थ है और सरकारी वितरण प्रणाली में सुधार और किसानो की समस्याओं के समाधान की तत्काल आवश्यकता और किसानों को उचित समय पर और उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए यूरिया खाद को लेकर प्रभारी सचिव सीताराम से वार्ता की गई उन्होंने बताया कि सभी किसानों को क्रमवार यूरिया खाद दिया जा रहा है जो किसान लाइन में खड़े हैं उन्हीं को खाद दिया जायेगा।




