सस्ते दामों पर लोगों को दवा उपलब्ध करायें – डॉ0 पवन मिश्रा

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत पल्टादेवी चौराहा पर अविनाश मेडिकल एजेंसी का प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ0 पवन मिश्रा व शोहरतगढ़ ब्लाक अध्यक्ष जफर आलम ने उद्घाटन किया। प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डा0 पवन मिश्रा ने कहा कि सस्ते दामों पर लोगों को दवा उपलब्ध करायें ताकि गरीब से गरीब लोग पूर्ण रुप से रोग का इलाज करा सकें। शोहरतगढ़ ब्लाक अध्यक्ष जफर आलम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र अविनाश मेडिकल एजेंसी खुलने से क्षेत्र वासियों को दवा लेने दूर नहीं जाना पड़ेगा। पूर्व बैंक मैनेजर केसरी प्रसाद ने कहा कि पल्टादेवी चौराहा पर अविनाश मेडिकल एजेंसी दवा की दुकान खुलने से ग्रामीणों को आक्समिक समय में दवा लेने दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान डिप्टी सीबीओ डॉ0 सुरेन्द्र यादव, डॉ0 पवन मिश्रा, जफर आलम, केसरी प्रसाद, विजय बहादुर, अब्दुर्ररशीद, हरीराम, डॉ0 विश्वास कुमार, अनिल मिश्रा, अमरेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश मिश्र, सुमित चौधरी, महेन्द्र यादव, परमात्मा प्रसाद, शिवसरन, रामस्वरूप, महेन्द्र श्रीवास्तव, सन्तोष कुमार, सुनील गुप्ता, बब्लू गिरि, राममिलन भारती, विष्णु गोविन्द चौधरी, रामानन्द पाण्डेय, राकेश राज, मेडिकल एजेंसी प्रोपराइटर अविनाश आदि लोग मौजूद रहें।




