समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में एक ऐतिहासिक निर्णय-पप्पू चौरसिया

सिद्धार्थनगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय महुई विकास क्षेत्र खुनियांव जनपद सिद्धार्थनगर के प्रांगण में प्रातः 7.00 बजे ग्राम सभा महुई के ग्राम प्रधान पप्पू चौरसिया ने फीता काटकर समर कैंप का भव्य शुभारंभ किया। समर कैंप का नेतृत्व कर रही अनुदेशिका विद्यावती एवं शिक्षा मित्र राम बहाल के कुशल नेतृत्व में बच्चों ने विभिन्न खेलों जैसे योगा, पीटी, कैरम, लूडो, क्रिकेट मैच, फुटबॉल आदि का आनंद लिया और सभी बच्चे काफी उत्साहित दिखाई दिए। इस कार्यक्रम में ग्राम सभा महुई के कई पुरातन छात्र तथा अभिभावक उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान पप्पू चौरसिया ने बच्चों और ग्रामवासियों अपने संबोधन से सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार की यह योजना गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के अंत में समर कैंप में उपस्थित सभी सम्मानित ग्राम वासियों और प्रतिभागी बच्चों को बिस्किट, चिक्की आदि वितरण कर सभी बच्चों को रोज प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में विजय कुमार, नितिन कुमार, रामशब्द, दिलीप, प्रवेश, संदीप, शांति देवी, निर्मला, शिवा, अर्चना आदि की उपस्थिति रही।




