उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक ने मारी ठोकर, मौत

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 के ग्राम पंचायत दहियाड़ तिराहे के समीप सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को बाइक ने जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में वृद्ध की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं मृतक की पहचान चिल्हियां थाना क्षेत्र के ग्राम दहियाड़ निवासी 62 वर्षीय घुरहु भारती पुत्र पाकर के रूप में हुई है। आपको बता दें कि मंगलवार शाम करीब 6 बजे घुरहु भारती किसी कार्य से दहियाड़ तिराहे गये थे और अपना काम निपटाने के बाद यह सड़क पार कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चिल्हियां की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वृद्ध सड़क पर गिर पड़े और गम्भीर रूप से घायल हो गये और मौके पर वृद्ध की मौत हो गई।




