गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही, लिफ्ट में फंसे मरीज व मीडियाकर्मी सुरक्षित निकाले गए

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिले के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया। नई बिल्डिंग के सर्जिकल वार्ड में लगी लिफ्ट अचानक खराब हो गई, जिससे दो मीडियाकर्मी, एक भाजपा नेत्री, मरीज व उनके तीमारदार घंटों तक लिफ्ट में फंसे रहे।सूचना मिलते ही यूपी डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान मीडिया कर्मियों की तत्परता से भी बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस व मीडियाकर्मियों की सराहना की।बताया जा रहा है कि लिफ्ट में फंसे लोगों की जान को खतरा पैदा हो गया था, लेकिन समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया। वहीं, घटना के दौरान मेडिकल कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचा और न ही प्राचार्य से संपर्क हो सका, उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बताया गया।इसके अलावा, मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट संचालन के लिए ऑपरेटर की व्यवस्था न होना भी बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!