बांसी पुलिस ने 02 नफर वारण्टियों को किया गिरफ्तार

बांसी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बांसी सन्तोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट बांसी जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा जारी गिरफ्तारी का वारण्ट वाद संख्या 6658/21 धारा-323/325/504/427 भा0द0वि0 सम्बन्धित 02 नफर वारण्टियों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार वारण्टियों में क्रमशः दिलराम पुत्र राम मिलन एवं रम्भु पुत्र दिलराम निवासी सोनवरसा थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामाज्ञा प्रसाद व कांस्टेबल आशुतोष यादव मौजूद रहें।



