गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बिहार चुनाव- एनडीए की जीत पर शोहरतगढ़ में जश्न

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को बिहार चुनाव में एनडीए की पूर्ण बहुमत से ऐतिहासिक जीत का परिणाम आने पर भारतीय जनता पार्टी के शोहरतगढ मण्डल के कार्यकर्ताओं ने पडाका फोड़कर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर के जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा के मण्डल शिवशक्ति शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये जीत आने वाला 2027 यूपी के चुनाव का शंखनाद है। बिहार की जनता ने जो जनादेश एनडीए को दिया है। उसके लिए बिहार की जनता को बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। इसी क्रम भाजपा नेता ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान मुख्य रूप से त्रिलोकी पाण्डेय, प्रधान विवेक पाण्डेय, पंकज कुमार, बबलू गौड़, मनोज कुमार गुप्ता, प्रमोद श्रीवास्तव, अभिषेक चौधरी, अवधेश यादव, देवेन्द्र सिंह, विरेन्द्र गुप्ता, नन्दू गौड़, हिमांशु मिश्रा, सागर कौशल, मेहताब आलम, दिनेश दूबे, बिट्टू मोदनवाल, मनोज गुप्ता, विरेन्द्र गौड़, नन्दलाल वर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!