गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विभूति नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें किया याद

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी स्वर्गीय विभूति नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। आपको बता दें कि इटवा थाना क्षेत्र के धोबहा निवासी स्वर्गीय विभूति नारायण सिंह का रविवार को द्वितीय पुण्यतिथि था। स्वर्गीय विभूति नारायण सिंह जी के द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके परिजनों, मित्रों व क्षेत्रीय लोगों ने पुष्प अर्जित कर शत-शत नमन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर स्वर्गीय विभूति नारायण सिंह के पुत्र ने कहा आज मेरे पिताजी का द्वितीय पुण्यतिथि था। इस मौके पर उन्हें पुष्प अर्जित कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किया गया। उन्होंने कहा कि पिताजी की पुण्यतिथि पर परिवारजनों, मित्रों जनों सहित क्षेत्रीय लोग भारी संख्या में उपस्थित रहें। सभी लोगों ने मेरे स्वर्गीय पिता विभूति नारायण सिंह जी को पुष्प अर्जित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं स्वर्गीय विभूति नारायण सिंह के जानने वाले व क्षेत्र के लोगों ने बताया कि स्वर्गीय विभूति नारायण सिंह हमारे लिए एक मसीहा थे, जो हमेशा सभी के सुख-दुख में खड़े रहते थे। हम लोगों ने नम आखों से उनको पुष्प अर्जित कर दुखी मन से आज याद किये हैं। इस दौरान स्वर्गीय विभूति नारायण जी के पुण्यतिथि पर उनके पुत्र समेत क्षेत्र के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!