गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सफाई के नाम पर सरकार लाखों कर रही खर्च, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ा रहे धज्जियां

बांसी/सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद बांसी द्वारा साफ-सफाई के नाम पर सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है लेकिन नपा के जिम्मेदार स्वच्छ भारत मिशन धज्जियां की उड़ा रहे हैं। आपको बता दें कि जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 द्वारा जिम्मेदारों के साथ बैठककर साफ-सफाई कराने का निर्देश देते हैं। तो वहीं जिलाधिकारी के आदेश व निर्देश का ईओ व नपा कर्मचारी पालन नहीं कर रहे हैं। नलियों में गन्दगी का अम्बार लगा है और बीमारी फैलने की आशंका होती है। वहीं नलियों की साफ-सफाई न होने से नालियां जाम हो गई है, जिसको लेकर रास्ते पर नालियों का पानी बह रहा है। नाली के जल जमाव होने से राहगीरों के साथ नगरवासियों को नाली की बदबू आ रही है और राहगीरों के साथ नगरवासियों का चलना मुश्किल हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!