एसआईआर के कार्य में कोई भी अधिकारी व कर्मचारी न बरतें लापरवाही-कमिश्नर अखिलेश सिंह

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।मण्डल आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह ने मंगलवार को शोहरतगढ़ तहसील पर पहुंचकर (एसआईआर) विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश के तहत एसआईआर के कार्य में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। 27 मार्च तक प्राप्त फॉर्म 6, 7 व 8 की जांच करते हुए नियमानुसार एप्प पर फीडिंग का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जायें। बीएलओ किसी भी दशा में कार्य में लापरवाही न बरतें। किसी भी दिशा में कार्य अधूरा न रहे। उन्होंने कहा कि एसआईआर के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूर्ण किया जाना है। मण्डलायुक्त ने एसआईआर के तहत मतदाताओं को प्राप्त नोटिस के सापेक्ष सुनवाई के आंकड़े को शत-प्रतिशत पाये जाने पर सन्तोष जताया। उन्होंने एसडीएम शोहरतगढ़़ विवेकानन्द मिश्रा को निर्देश देते हुए कहा कि एसआईआर कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जायें। समय से सभी कार्य नियमानुसार पूर्ण किये जाएं। किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा, तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, नायब तहसीलदार महबूब अंसारी, वोटर रजिस्ट्रेशन सेन्टर कम्प्यूटर ऑपरेटर चन्द्र प्रताप सिंह उर्फ सी0पी0 सिंह, बीएलओ आशुतोष कुमार मिश्रा, शिवशरन, रवि कुमार, रीता, संगीता, प्रियंका सिंह, सुग्रीव यादव, विनोद कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहें।



