गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

हुजूरपुर पुलिस ने बैंक में रेकी कर लोगों की जेब से रूपये चुराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश

हुजूरपुर/बहराइच। प्रभारी निरीक्षक थाना हुजूरपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा आज थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 98/25 धारा 303(2) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए बैंकों/बाजारों में लोगों की जेब से चुराने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 02 अभियुक्ता मंजू पत्नी कल्लू निवासी बाजनी थाना देहात जनपद दतिया म0प्र0,संजोबाई पत्नी सद्दार निवासी बाजनी थाना देहात जनपद दतिया म0प्र0 व 01 बाल अपचारी प्रिवीन पुत्र रावन सिंह निवासी बाजनी थाना देहात जनपद दतिया म0प्र0 को अंदर 24 घंटे में चोरी गये कुल 59000 रूपयों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा अभियुक्तागण व बाल अपचारी से पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग मूल रूप से दतिया म0प्र0 के रहने वाले हैं हम लोग इधर उधर घूम घाम कर चूड़ी,हाथ से बना फूल बेचने का बहाना करते हुए बैंको/बाजारों/एटीएम/वाहनों में बैठे सवारियों की रेकी करते हैं तथा मौका मिलने पर लोगों की जेब में रखा रूपया सफाई से चुरा लेते हैं जिसको हमलोग आपस में मिल बांट कर रख लेते हैं, इसी क्रम में कल दिनांक 16.04.25 को हम तीनों लोग रूपया चुराने के उद्देश्य से हुजूरपुर चौराहा पर आर्यावर्त बैंक/सेट्रल बैंक में रेकी कर दो व्यक्तियों की जेब से अलग अलग ₹49000 तथा ₹10000 चोरी से निकाल लिये थे हम लोग बहराइच जनपद में अलग अलग बैंको व बाजारों में जाकर लोगों की जेब से व बैग से पैसे चोरी करते हैं और आपस में बांट लेते हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से कुल ₹59000 बरामद किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!