उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में भाकियू अम्बावता 5.दिसम्बर को देंगे ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता के आदेशानुसार दिनांक 5.12.2025 को जिला अध्यक्ष राजेश दूबे की अध्यक्षता में किसानों के जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जीएन को ज्ञापन दिया जायगा। जिसमें प्रमुख मांग है कि सिद्धार्थनगर जनपद के जिला कृषि अधिकारी के मिलीभगत से यूरिया खाद पूरे जिले में ₹500 से ₹700 में यूरिया बेचीं जा रही है और इस पर रोक लगाने में जिला कृषि अधिकारी फेल है और किसान लूटे जा रहा है। सिद्धार्थनगर जनपद में ₹500 से ₹600 प्रति बोरी यूरिया प्राइवेट दुकानदारों द्वारा बेची जा रही है। ऐसे भ्रष्टाचार में लिप्त सिद्धार्थनगर जिला कृषि अधिकारी का जांच करके कार्यवाही सुनिश्चित किया जायें।




