गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

आदमखोर भेडिया का नहीं थम रहा आतंक, प्रशासन दिख रहा शिथिल

बहराइच। आदमखोर भेड़िये का आतंक थम नहीं रहा है और कैसरगंज थाना क्षेत्र के मझारा तौकली प्यारे पुरवा गांव में आज बुजुर्ग दंपत्ति के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई, जिससे पूरे ग्राम वासियों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर एसडीओ वन प्रभाग पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीण एवं वन कर्मियों के बीच जमकर बहस हुई। बहस के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीओ की गाड़ी पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ भी किया। किसी तरीके से जान बचाकर वनकर्मी भाग निकले। आदमखोर भेड़िये के हमले में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, इस जानलेवा हमल में 20 लोग घायल भी हो चुके हैं। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने अभी हाल ही में मझारा तौकली का दौरा किया और अधिकारियों को सूट एंड साइट जानवर को करने के लिए कड़े निर्देश दिए। लेकिन अधिकारियों ने बात को गंभीरता से नहीं लिया,जिसका आज दृश्य देखने को मिला कि फिर आदमखोर भेडिया के हमले में बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!