एसएसबी ने नेपाल ले जाए जा रहे 135 किलो यूरिया के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 50 वीं वाहिनी ष्जीष् समवाय मलगहिया के एसएसबी जवानों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 135 किलोग्राम भारतीय यूरिया खाद के साथ तीन तस्करों को मढ़नी गांव से गिरफ्तार किया है। कम्पनी कमान्डर नि0सा0 जगदीश प्रसाद को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर सफेदपोश दलालों के संरक्षण में भारत से यूरिया नेपाल ले जाने की फिराक में हैं। सूचना पर विश्वास करते हुए एक विशेष गश्ती दल को मौके पर रवाना किया गया। जैसे ही दल मडनी गांव के पास पहुंचा, वहां तीन साइकिल सवारों को तीन बोरी (कुल 135 किलो) यूरिया के साथ पकड़ा गया। एसएसबी जवानों द्वारा जब यूरिया सम्बन्धी दस्तावेज मांगे गये, तो आरोपी कागजात दिखाने में असमर्थ रहें। पूछताछ के बाद उनकी पहचान जय करन पुरी पुत्र महादेव पुरी, पिंटू केवट पुत्र बाबु केवट, पप्पू गोस्वामी पुत्र कृष्ण कुमार गोसाई तीनों निवासी महादेवा जिला कपिलवस्तु, नेपाल के रूप में हुई। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को 135 किलो यूरिया और तीनों साइकिलों के साथ सीमा शुल्क कार्यालय बढ़नी को विधिक कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया।




