भागवत कथा श्रवण से मिलता है मोक्ष का मार्ग-डा. इंद्रदेव महाराज

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।चिल्हिया बाजार में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ ज्ञान के तीसरे दिन बुधवार की शाम कथावाचक डॉ. इंद्रदेव महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए भक्ति और ज्ञान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मात्र करने से ही मनुष्य पापों से मुक्त हो जाता है और जो व्यक्ति इस कथा को आत्मसात कर लेता है, वह सांसारिक दुखों से भी मुक्ति पा लेता है।कथावाचक ने आगे कहा कि जीवन में मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा मिलने पर उसे ईश्वर की कृपा मानकर सद्कर्म करना चाहिए। किंतु यदि मनुष्य में अभिमान आ जाए तो वही उसके पतन का कारण बन जाता है। कथा के दौरान उन्होंने राजा परीक्षित और शमीक ऋषि का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि अहंकारवश राजा परीक्षित ने साधना में लीन ऋषि के गले में मृत सर्प डाल दिया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें एक सप्ताह में मृत्यु का श्राप मिला। जब उन्होंने अपना स्वर्ण मुकुट त्याग दिया तो क




