जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बाबा साहेब के चित्र पर किया माल्यार्पण

बहराइच। जनपद में भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों से लेकर शैक्षणिक संस्थानों तक में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने संविधान निर्माण में उनकी भूमिका और विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। अस्पताल चौराहे पर रविदास सेवा ट्रस्ट ने प्रसाद वितरण किया। अंबेडकर छात्रावास के छात्रों ने शोभायात्रा निकाली। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अधिकारियों के साथ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि 14 से 28 अप्रैल 2025 तक प्रदेश में जयंती उत्सव मनाया जाएगा। श्हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमानश् टैगलाइन के तहत जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह और नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर मौजूद रहे।




