गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

दबंगों द्वारा जबरदस्ती आम लेकर जाना फल विक्रेता पर पड़ा मंहगा, मारपीट कर किया लहूलुहान

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के परसा शाहआलम चौराहे के फल की दुकान पर मंगलवार की शाम को दबंगों द्वारा जबरदस्ती आम लेकर जाने को रोकना फल विक्रेता पर कहर टूट पड़ा। दबंगों ने फल विक्रेता को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। किसी प्रकार फल विक्रेता ने भाग कर अपनी जान बचायी। थोड़ी देर बाद पीड़ित ने इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया और छानबीन में जुट गयी है। थोड़ी देर बाद पीड़ित ने इसकी सूचना मुकामी पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया और छानबीन में जुट गयी है। पुलिस को दिये पत्र में पीड़ित लक्ष्मीकान्त मौर्या ने कहा है कि मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे तीन लोग उसकी विकास भवन के सामने स्थित फल की दुकान पर आये और आम को जबरदस्ती लेकर जाने लगे। जब उसने रोका तो गाली देते हुए भाग गये। उस समय उसकी दुकान पर उसका पुत्र राज मौर्या और उसके रिश्तेदार अमरनाथ मौर्या भी मौजूद थे। इसके कुछ देर बाद आधा दर्जन लोग बाइक से आये और उस पर लात-घूसों व लाठी-डण्डे से हमला बोल दिया। जिसमें उनके रिश्तेदार अमरनाथ का सिर फट गया। जाते-जाते हमलावरों ने गल्ले में रखा 25 हजार रुपये भी निकाल लिया और भाग गये। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद का कहना है कि घटना का अभियोग दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!