नारी सृष्टि के सृजन का आधार है- जगदंबिका पाल

सिद्धार्थनगर। नारी सृष्टि के सृजन का आधार है। भारतीय जनता पार्टी ने नारियों के स्वाभिमान और सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है। स्वयं सहायता समूहों ने महिलाओं में आत्मविश्वास जागृत किया है। आज महिला उद्यमियों की संख्या बढ़ी है। घर हो या समाज, प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं आत्म निर्भर हुई हैं। सांसद पाल ने जोर देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में इसलिए है कि बहन, बेटियों और माताओं ने हमें भारी मत देकर जिताया। मैं इसलिए चुनाव जीत सका क्योंकि बहन और बेटियों ने मुझे बड़ी संख्या में वोट दिया। माताओं और बहनों की वजह से मैं एक बार फिर चुनाव जीत सका। महिलाओं का सम्मान हम पांचों विधान सभाओं में करेंगे। महिलाओं के योगदान से ही भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा। उक्त बातें सांसद जगदंबिका पाल ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह के शुभ अवसर पर लोहिया कला भवन में कहीं। सम्मानित हुई स्त्रियों में डॉ सीमा मिश्रा ने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता। अर्थात जहां नारियों की पूजा होती है वहीं देवता निवास करते हैं। जहां नारियों का सम्मान नहीं होता, उस स्थान अथवा घर से देवता नाराज हो जाते हैं। भाजपा द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। इसी क्रम में साहित्य के क्षेत्र में रचनात्मक कार्य करने के कारण डॉ सीमा मिश्रा, चिकित्सा के क्षेत्र में सृजनात्मक कार्य करने के लिए संध्या पाठक को सम्मानित किया गया। इस सम्मान को माननीय सांसद जगदंबिका पाल जी द्वारा प्रदान किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान जी, भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अरुणा मिश्रा, शोहरतगढ़ की नपा अध्यक्ष उमा अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, पूर्व जिला महामंत्री श्री दीपक मौर्या, भाजपा मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय, राणा प्रताप सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी, राम कुमार कुंवर, नरेंद्र मणि त्रिपाठी आदि की उपस्थिति रही।




