सशक्ति मिशन के तहत किया जागरूक

दैनिक बुद्ध का संदेश
खुनियांव/सिद्धार्थ नगर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहतआज गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हुई में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर श्री अभिषेक महाजन के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी इटवा प्रवीन प्रकाश व गोल्हौरा थानाध्यक्ष रामदेव तथा प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया और वहां उपस्थिति लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र पर जा कर अपनी समस्या को दर्ज कराने के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 108 तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने और समाज में नारी सम्मान के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक दीनादयाल सिंह, आरक्षी रणजीत यादव, म0आ0 तृप्ति चौबे व बबीता सिंह,ग्राम प्रधान सहित एवं अन्य ग्रामवासी मौजूद रहीं।




