60 सीसी नेपाली शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बढ़नी, सिद्धार्थनगर। ढेबरुवा थाना क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह की अगुवाई में आबकारी पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आबकारी निरीक्षक शोहरतगढ़ अमरेंद्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गस्त पर थे कि उन्हें ढेबरुवा चौराहे पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति ढेबरुवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवा बुजुर्ग में नेपाली शराब बेच रहा है यदि पुलिस का संज्ञान ले तो वह व्यक्ति पकड़ा जा सकता है। इस सूचना का संज्ञान लेते हुए आबकारी निरीक्षक एवं उनकी टीम बरगदवा बुजुर्ग गांव से मुखबिर की सूचना पर वीरेंद्र पांडे पुत्र स्व० कला प्रसाद पांडे उम्र करीब 59 वर्ष को 60 सीसी नेपाली ब्रांड की मदिरा के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए आबकारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर ढेबरुवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवा बुजुर्ग से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की कार्रवाई की जा रही है।




