गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खाद व बाइक के साथ नेपाली युवक हुआ गिरफ्तार

कोटिया/सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा गस्ती के दौरान अलग-अलग स्थानों से 10 बोरी यूरिया, 2 बोरी सुपर खाद, 01 मोटरसाइकिल सहित 01 साइकिल के साथ 2 नेपाली व्यक्तियों को पकड़ा। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी लोहटी और कपसिहवा के जवानों ने गस्ती के दौरान अलग-अलग स्थानों से भारत से नेपाल ले जा रहे 10 बोरी यूरिया, 02 बोरी सुपर खाद, 01 मोटरसाइकिल और 01 साइकिल के साथ 2 व्यक्तियों को पकड़ा। दिनचर्या के तहत सीमा चौकी लोहटी से गस्ती दल बनचौरा गांव के पास इण्डो-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 563 के समीप तैनात थे। इसी दौरान गस्ती दल ने देखा कि कुछ व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बोरी लादे सीमा स्तम्भ संख्या 563 के समीप से नेपाल के तरफ जा रहे है। गस्ती दल द्वारा उन व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया, परन्तु वे गस्ती दल को देखते ही भागने लगें। गस्ती दल द्वारा उनका पीछा किया गया और एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। शेष मोटरसाइकिल से सामन गिराकर नेपाल सीमा नजदीक होने के कारण नेपाल क्षेत्र मे भाग गये। गस्ती दल द्वारा बोरियों को चेक किया गया जिसमें कुल 7 बोरी यूरिया, 2 बोरी सुपर खाद और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ। पकड़े गये व्यक्ति सहित उचित कागजी कार्यवाही के उपरान्त कस्टम सीमा शुल्क कार्यालय बढ़नी को सुपुर्द कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!