गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

गुरु वशिष्ठ के जीवन चरित पर 9 दिवसीय कथा की तैयारियां शुरू

स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज बढनी मिश्र में सुनायेंगे गुरू कथा

बस्ती। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के कुल गुरु महर्षि वशिष्ठ के जीवन चरित पर नव दिवसीय कथा होगी। महर्षि वशिष्ठ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन होगा। तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज व्यास पीठ पर विराजमान होंगे जबकि प्रसिद्ध उद्योगपति चंद्रभूषण मिश्रा मुख्य यजमान बनेंगे। जिले के बढ़नी मिश्र स्थित महर्षि वशिष्ठ आश्रम परिसर में आयोजित होने वाली विश्व में यह पहली कथा होगी जो महर्षि वशिष्ठ के नाम पर ही केन्द्रित रहेगी। अगले वर्ष 18 फरवरी से होने वाली इस कथा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को आश्रम परिसर में कथा आयोजन समिति की बैठक हुई जिसमें विभिन्न दायित्वों के निर्वहन हेतु समितियां गठित करने का निर्णय लिया गया।उक्त जानकारी देते हुए जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के दीक्षित शिष्य एवं आयोजन समिति के संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि महर्षि वशिष्ठ आश्रम में आयोजित वशिष्ठ मुनि की इस कथा में देश की अनेक दिग्गज हस्तियां आमंत्रित होगी। मुख्य आयोजन से पहले कार्यक्रम स्थल पर अनेक समारोह आयोजित किए जाएंगे। उन्होने चित्रकूट धाम स्थित श्री तुलसी पीठ पर जगत्गुरू स्वामी रामभद्राचार्य जी से मिलकर बस्ती लौटने के बाद बढ़नी की बैठक में विस्तार से विचार विमर्श किया।बैठक में सतीश कुमार मिश्र, अवधेश कुमार मिश्र, आशुतोष मिश्र, उपेन्द्र मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, विजय कुमार श्रीवास्तव, विजय दुबे, राम शेष द्विवेदी, दिव्या घर द्विवेदी, कैलाश श्रीवास्तव, मनोज सिंह, विमलेश मिश्र, दिलीप मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, आदेश मिश्र, संजय मिश्र, गौरव मिश्र सहित अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!