उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
हजूर खा गये लाखों रुपये के पेड़ खजूर, जमकर हल्ला

बांसी/सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद बांसी के हजूर लाखों रुपये के खजूर के पेड़ खा गये। आपको बता दें कि नगर पालिका परिषद बांसी में खजूर के पेड़ लगवाने में बांसी नगरपालिका ईओ व ठेकेदार ने जमकर भ्रष्टाचार किया। वहीं सेन्ट्रल बैंक से लेकर पेट्रोल पम्प तिराहे तक 100 पेड़ खजूर लगाये गये थे। जिसको लेकर वर्तमान मे अधिकांश खजूर के पेड़ सूख गये है। सूत्रों की मानें तो जब खजूर के पेड़ लगाये गये थे, उसी समय खजूर के पेड़ों की स्थिति खराब थी। नगर पालिका के जिम्मेदारों की उदासीनता से बांसी कस्बे की सुन्दरता को खजूर का पेड़ चिढाता दिख रहा है। आखिर नगर पालिका बांसी के भ्रष्टाचार की जांच कब होगी। वहीं नगर पालिका बांसी में भ्रष्टाचार का जमकर बोलबाला है।




