बांसी कोतवाली क्षेत्र के तीन विभिन्न स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत

बांसी/सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के तीन अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गयीं। आपको बता दें कि शनिवार को सरैनिया गांव निवासी रिजवान उर्फ कल्लू पुत्र अनवर, बाजारडीह निवासी सतीश यादव पुत्र राम प्रकाश यादव दोनों समोगरा गांव के पास बाग में तेज धूप की वजह से बैठे थे, तभी बारिश आता देख अपने घर की ओर बढ़े। उसी समय आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयीं। वहीं उड़वलिया गांव के निवासी इरशाद पुत्र मोहम्मद हुसैन बांसी जाते समय बाजार के गांव के पास एक जर्जर भवन में रुके, तभी आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गयीं। कोलकाता से व्यवसाय करने आये सहजमल, जो बर्तन बेचकर आ रहा था। बारिश को लेकर पेड़ के नीचे खड़ा था कि तभी गिरी आकाशीय बिजली गिरी और उसकी हुई मौत हो गयीं। आकाशीय बिजली गिरने से मरने की सूचना मिलने पर बांसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्यवाही में जुट गयें।




