भाकियू ने जिलाधिकारी को दिया 03 सूत्रीय ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत शाखा सिद्धार्थनगर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को मासिक बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला संरक्षक अरविन्द शुक्ला और जिला अध्यक्ष प्रदीप किसान द्वारा संचालित किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों के हित में 03 मुख्य मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के दौरान अरविन्द शुक्ला ने बताया कि (1). सिंचाई विभाग द्वारा पूरे जिले के बांधों का मरम्मत करवाया जायें। उसका बाजार में जितने भी बन्धे हैं, सिर्फ कागजों में रिपेयरिंग होता है और पैसा निकाल लिया जाता है, काम कुछ भी नहीं होता है। (2). किसानों को धान की फसल में डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रहा है। खादों का तस्करी हो रहा है और उचित रेट में खाद नहीं मिल पा रहा है। गोरख धन्धा चरम सीमा पर है, अधिकारियों का इसकी जांचहर कार्रवाई हो और किसानों को खाद मिलें। (3). बिजली विभाग द्वारा पूरे जिले में गोरख धन्धा चरम सीमा पर है। मीटर रीडिंग में खेल होता है और गरीब किसानों को परेशान किया जाता है। उक्त भारतीय किसान यूनियन के धरना प्रदर्शन में सादिक किसान, रामवृक्ष राव, पवन श्रीवास्तव, मौर्य जी, अरविन्द चौधरी, पाठक जी, सावित्री किसान, चौतू जी, राजाराम, राणा चौधरी, सूर्य प्रकाश चौधरी, घनश्याम चौरसिया आदि लोग मौजूद थे।



