बानगंगा नदी में डॉल्फिन मछली आने से बनी आकर्षण का केन्द्र

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। तहसील एवं थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के बानगंगा नदी में बैराज में तैर रही विशालकाय मछली को देखकर मछुआरे हतप्रभ हो गये। मछुआरों ने बड़ी जाल की सहायता से विशालकाय महली फंसा लिया। मछुआरों की टीम ने बड़ी जाल में फंसी विशालकाय महली को धीरे-धीरे खींचकर नदी के बाहर निकाल लिया। विशालकाय महली को देखते ही महुआरों व वहां उपस्थित लोगों ने कहा कि यह तो डॉल्फिन मछली है। डॉल्फिन मछली बाणगंगा नदी में कहां से आयीं है। आपको बता दें कि बानगंगा नदी के जाल में डॉल्फिन मछली फंसाने की कुछ ही समय में चर्चा चहुंओर फैल गयीं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर डॉल्फिन मछली को देखने के लिए वाहनों की भीड़ लग गयीं। बानगंगा नदी के पुल से गुजरने वाले रुककर उस मछली को देखने का प्रयास जरूर करते। बानगंगा नदी के किनारे डॉल्फिन मछली को देखकर जागरूक लोगों ने वहां उपस्थित लोगों व मछुआरों से बानगंगा नदी में छोड़ने की बात कहीं तो मछुआरों ने पुनः दोबारा डॉल्फिन मछली को नदी में छोड़ दिया। बानगंगा नदी डॉल्फिन मछली को जाते ही वह तैरने लगी और नदी में तैरती डॉल्फिन मछली देखने से लोगों में रोमांच बना हुआ है। वहीं बानगंगा नदी के पुल से गुजरने वाले लोग वहां रुककर उस मछली को देखने का प्रयास जरूर करते हैं। इस दौरान डॉल्फिन मछली को लोगों ने देखकर अपने-अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया।


