गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच पुलिस ने अन्तर्राष्ट्रीय पशु चोर तस्कर गिरोह का किया पर्दाफाश ; 04 तस्कर अभियुक्त किए गए गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | बहराइच पुलिस ने अन्तर्राष्ट्रीय पशु चोर तस्कर गिरोह का किया पर्दाफाश ; 04 तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार किए गए | बहराइच पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम एवं पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व पशु चोरी व पशुओ की तस्करी करने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह के निर्देशन में चौकी इंचार्ज सीतापुरवा उ0नि0 जितेश कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज बाबागंज उ0नि0 अनिल कुमार यादव मय हमराही पुलिस को मुखबिर की सूचना पर समय 04.45 बजे प्रातः मिली जिस पर 04अभियुक्त पप्पू मेठ पुत्र स्व0 सल्लन निवासी इस्लाम नगर वार्ड नं0 11 कस्बा रिक्षा थाना देवरनिया जनपद बरेली उम्र करीब 55 वर्ष , मनौवर पुत्र ईदा खान निवासी सिसैया थाना धौरहरा जनपद लखीमपुर खीरी उम्र करीब 36 वर्ष , ताजीम पुत्र तस्लीम नि0 कस्बा व थाना किच्छा जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड उम्र करीब 30 वर्ष , मो0 फैशल पुत्र शकील नि0 सिरैला थाना पुलवट्टा जनपद उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड को बक्शीगाँव दा0 माधौपुर निदौना सड़क के किनारे दूरी करीब 06 किमी पश्चिम थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच से 03 चोरी की गाय, 01 पिकप वाहन सं0 UK06CC0091 व 01 कार वाहन इण्डिगो ECS कार वाहन सं0 UP32BY1134 के साथ गिरफ्तार किया गया l फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 80/2025 धारा 303(2), 317(2) BNS पंजीकृत किया गया एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही कर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया | गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न जिले के थानों में मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज है |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!