राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तुरकौलिया में आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण सम्पन्न

औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तुरकौलिया में बच्चों को विभिन्न प्रकार की आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। आपदा मित्र सुनील कुमार ने आपदा के बारे छात्र छात्राओं को बताया कि आपदा शब्द अंग्रेजी भाषा के डेस और एस्ट्रो से बना है डेस का अर्थ बुरा और एस्ट्रो का अर्थ नक्षत्र या तारा से है। सर्पदंश से बचाव हेतु क्या करें और क्या ना करें यदि किसी व्यक्ति को सर्प काट लिया है तो किसी प्रकार की शारीरिक क्रिया न करने दे। व्यक्ति की घबराहट दूर करें। घाव को किसी प्रकार का छेड़छाड़ ना करें घाव को साबुन और पानी से धोएं घाव के आसपास घड़ी कड़ा ,अंगूठी आदि चीजों को तुरंत उतार दें जल्द से जल्द अस्पताल ले जाएं जिससे सही इलाज मिल सके जहरीले सर्प के दो दांत ऊपर और दो नीचे होते हैं सर्वदंश में सांप के काटने से ज्यादा घबराहट के कारण हार्ट अटैक से लोगों की मृत्यु हो जाती है। सांप के जहर को चूस कर ना निकालने की कोशिश करें बिना चिकित्सीय सलाह के किसी प्रकार की दवा ना दें।, सांप के काटने वाली जगह पर किसी प्रकार का मरहम ना लगे सपेरे अथवा तांत्रिक के चक्कर में ना पड़े । विद्यालय के प्रधानाचार्य राम रूप उमेश कुमार मोर्य, अरुण कुमार वर्मा, रविंद्र नाथ,आदि उपस्थित रहे।




