पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश का अवसर

बलरामपुर। सहायक श्रमायुक्त दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने जनपद के समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सूचित किया है कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम सिसवा, तहसील मनकापुर, जनपददृगोंडा (देवीपाटन मंडल) में शैक्षिक सत्र 2026दृ27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है। विद्यालय में कक्षा 06 में 160 सीटों तथा कक्षा 09 में 61 सीटों पर प्रवेश हेतु ऐसे नवीनतम पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं, जिनका पंजीकरण दिनांक 30.11.2025 को या उससे पूर्व हुआ हो एवं जिन्होंने बोर्ड की न्यूनतम 03 वर्ष की सदस्यता अवधि पूर्ण कर ली हो। साथ ही, कोविड-19 महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत पात्र 02 बच्चों को भी प्रवेश में पात्रता प्रदान की जाएगी। प्रवेश हेतु आवेदन पत्र दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10रू00 बजे से सायं 05रू00 बजे तक संबंधित जनपद के श्रम विभाग कार्यालय / जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र समस्त वांछित अभिलेखों एवं तीन (03) अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो के साथ दिनांक 31 जनवरी 2026 (अंतिम तिथि) को सायं 05रू00 बजे तक संबंधित जनपद के श्रम विभाग कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं।अतः जनपद के समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अटल आवासीय विद्यालय में अपने बच्चों के प्रवेश हेतु आवेदन कर अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।




