उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन एवं आमसभा की बैठक रविवार को नगर के एक होटल में हुई। इसमें प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों का स्वागत हुआ और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। महासचिव ने सुरेश गुप्ता ने दवा व्यवसाय को ठीक से संचालित करने के लिए सुझाव दिए। लाइसेंस रिनीवल, रिटेनशन को नए पोर्टल ओएनडीएनएस के बारे में तथा नई दवा नीति के बारे में चर्चा की। दवा व्यवसाय की दुश्वारियों से निपटने के लिए कुछ आवश्यक सुझाव दिए। सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने दवा व्यवसायियों को नियमानुसार व्यवसाय करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रामचंद्र गुप्ता, मुश्ताक अहमद, शैलेष कुमार पांडेय, लाल चंद गुप्त, अनिरुद्ध राय, संजय कुमार पांडेय, गयादीन गुप्ता, अजय कुमार, अजहरूद्दीन, सुभाष चौधरी, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।




