गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

शादी अनुदान का नहीं खुल रहा साइट से जनता परेशान

बलरामपुर। सामान्य जाति के लिए शादी अनुदान का नहीं खुल रहा साइट जिससे सामान्य जाति के लोग सरकार के इस लाभ से हो रहे वंचित साइट को खुलवाने की मांग ब्राह्मण महासभा के चंद्रशेखर मिश्रा उर्फ जोगी दादा ने योगी सरकार से की है। चंद्रशेखर मिश्रा उर्फ जोगी दादा ने बताया कि सामान्य जाति के तमाम लोग लड़की का शादी कर चुके हैं जो बहुत ही गरीब है और सरकार के इस योजना के पात्र भी हैं फिर भी शादी अनुदान का सामान्य जाति वाला साइड नहीं खुल रहा है जिससे तहसील क्षेत्र तुलसीपुर में सैकड़ो की संख्या में लोग सरकार के इस शादी अनुदान के लाभ से वंचित है। जोगी दादा ने सरकार के प्रति कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जो गरीब पात्र सामान्य जाति के लोग हैं उनको इसका लाभ जरूर मिलना चाहिए उन्होंने योगी सरकार से मांग किया है कि शादी अनुदान सामान्य जाति वाला साइट को खोला जाए उस सामान्य जाति के लोग भी सरकार के शादी अनुदान का लाभ उठा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!