उत्तर प्रदेशबहराइच
होली त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए निरंतर भ्रमणशील रहे जिला अधिकारी और एसपी बहराइच
दैनिक बुद्ध का सन्देश
दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच । होली एवं रमज़ान के द्वितीय शुक्रवार के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा लोक व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर व अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायज़ा लेते रहे तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। डीएम व एसपी ने सुरक्षा बल के साथ घण्टाघर चौराहा, पीपल तिराहा से गुदड़ी, ट्रांसफार्मर चौराहा, काज़ीपुरा, बशीरगंज चौराहा, राम लीला मैदान, चांदपुरा चौराहा, छावनी चौराहा, अस्पताल चौराहा इत्यादि क्षेत्रों का निरन्तर भ्रमण कर स्थिति का जायज़ा लिया |





